नवादा में विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट, आरोपी नारदीगंज के कोसला से गिरफ्तार
बिहार के नवादा में विदेशी पर्यटकों पर हमले का मामला बीते महीने प्रकाश में आया था. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

BIHAR (NAWADA): 24 नवंबर 2025 की दिन करीब 1 बजे राजगीर–गया मुख्य मार्ग पर हिसुआ थाना क्षेत्र के बस्ती विघा में एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा भूटान एवं पश्चिम वांगाल पर्यटकों की कार का पीछा कर जबरन रोक लिया गया. इसके बाद आरोपी ने पर्यटकों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया. पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
पीड़ित पर्यटकों ने इस घटना की शिकायत हिसुआ थाना में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों पर IPC की धारा 126(2), 115(2), 305(3), 109, 324(4), 352, 351 (2) के तहत केस नंबर 668/25, दिनांक 28.11.2025 के अनुसार कार्रवाई शुरू की.
वायरल वीडियो से हुई पहचान
वायरल वीडियो और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कुंदन किशोर (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता शैलेश कुमार, ग्राम कोसला, थाना नारदीगंज, जिला नवादा के रूप में की गई.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
(रिपोर्ट - सोनू सिंह, नवादा)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






