नाइजर से सुरक्षित लाए गए बंधक बने झारखंड के 5 प्रवासी मजदूर, 8 महीनों से थे विदेश में कैद
25 अप्रैल 2025 को इन श्रमिकों का अपहरण हो गया था. नाइजर में 8 महीने किडनैपरों के चंगुल में बंधक रहे झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित बगोदर के 5 मजदूर सुरक्षित लौटे. इन्हें हाथ व आंख बांधकर 400 किमी दूर जंगल में ले जाया गया था.

JHARKHAND (GIRIDIH): वीडियो भेज कर रिहाई की गुहार लगाने के बाद नाइजर में फंसे गिरिडीह के 5 मजदूरों को झारखंड सरकार के हस्तक्षेप के बाद छुड़ा लिया गया है. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने लगातार पांचों मजदूरों से फोन पर संपर्क रखा और उनकी स्थिति की जानकारी ली. मेडिकल जांच और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें हवाई मार्ग से झारखंड लाने की प्रक्रिया शुरू की गई. नाइजर में कैद श्रमिकों में फलजीत महतो, राजू महतो, संजय महतो, उत्तम महतो और चंद्रिका महतो शामिल थे. वर्तमान में ये सभी मुंबई में हैं, जहां उनकी अनिवार्य स्वास्थ्य जांच और सरकारी- कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. उम्मीद है कि 14 जनवरी तक ये श्रमिक अपने गृह जिले गिरिडीह लौट जाएंगे.
25 अप्रैल 2025 को इन श्रमिकों का अपहरण हो गया था. नाइजर में 8 महीने किडनैपरों के चंगुल में बंधक रहे झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित बगोदर के 5 मजदूर सुरक्षित लौटे. इन्हें हाथ व आंख बांधकर 400 किमी दूर जंगल में ले जाया गया था.
मजदूर ने सुनाई अपहरण की आपबीती
प्रवासी मजदूर संजय महतो ने पूरी आप बीती सुनाई. उन्होंने कहा कि किडनैपरों ने 8 महीनों तक अपने कब्जे में रखा था. अपहरण करते समय हाथ बांधकर और आंख में पट्टी बांधकर किडनैपरों ने 400 किलोमीटर दूर कहीं सुनसान जंगल में ले जाकर रखा था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से इन प्रवासियों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी है. मजदूरों के घर पहुंचते ही परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई.
"अपहरणकर्ताओं ने नहीं की मारपीट"
संजय महतो ने आगे बताया कि जंगल ले जाते ही मोबाइल वगैरह सब जब्त कर तोड़ दिया और जो रुपया था वो भी छीन लिया. शुरुआत में खाना-पीना खिलाया गया लेकिन जब सुबह हुई तो किडनैपरों ने बर्तन और खाना बनाने की सामग्री दे दी और बोला कि अब खुद खाना बनाओ और खाओ. संजय महतो ने कहा कि खाने-पीने संबंधी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती थी. उन्होंने बताया कि किडनैपरों द्वारा कभी भी मार-पीट नहीं की गई.
नाइजर में ट्रांसमिशन लाइन बिछाने ले जाए गए थे मजदूर
झारखंड सरकार के श्रम विभाग के तहत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की प्रमुख शिखा लाकड़ा ने पुष्टि की कि झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर के रहने वाले पांचों श्रमिक सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं. गिरिडीह के सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल 2025 को राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि नाइजर में ‘ट्रांसमिशन लाइन’ बिछाने वाली एक निजी कंपनी के लिए काम कर रहे बगोदर थाना क्षेत्र के पांच श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया है.
वापसी से परिवार में खुशी का माहौल
मजदूरों की घर वापसी होते ही परिवार वालों में खुशी का माहौल है. इससे पहले वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री के प्रयास से अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे झारखंड के 47 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी भी कराई गई थी. झारखंड सरकार लगातार अपने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी सकुशल वापसी के लिए तत्पर है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू / अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का 'बादल' फिर मुस्कुराने लगा, इंसान और वन्यजीव के बीच भरोसे की मिसाल

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार






