गिरिडीह के साईं हॉस्पिटल में हर माह निशुल्क होगी कैंसर की स्क्रीनिंग, अब्दुर रज्जाक कैंसर हॉस्पिटल से मिलेगी मदद
जिले के बोड़ो में साईं हॉस्पिटल द्वारा कैंसर की स्क्रीनिंग सुविधा शुरू की जा रही है. जिसमें आपसी सहमति से अब्दुर रज्जाक कैंसर अस्पताल से सहायता ली जा रही है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के बोडो स्थित साईं हॉस्पिटल में अब कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा की शुरुआत भी की जा रही है. जानकारी मुहैया कराने वालों में साईं हॉस्पिटल के संचालक व डॉक्टर अरविंद कुमार और अब्दुर रज्जाक कैंसर हॉस्पिटल के मनोरंजन कुमार और कैंसर स्पेस्लिस्ट डॉक्टर संदीप कुमार का नाम शामिल है.
इस दौरान जॉइंट प्रेसवार्ता में तीनों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि साईं हॉस्पिटल में अब महीने के दूसरे शनिवार को कैंसर से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग होगी. वहीं आवश्यकतानुसार डायग्नोसिस भी की जाएगी. प्रेसवार्ता में बताया गया कि स्क्रीनिंग पूरी तरह से मुफ्त होगी.
इस दौरान डाक्टरों ने कैंसर के अलग-अलग बीमारियों का जिक्र करते हुए बताया कि अब कैंसर घातक बीमारी नहीं रह गया है. बस समय पर लक्षण दिखने के साथ इलाज शुरू कर दिया जाए, तो इस घातक बीमारी का उपचार संभव है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची की पलक को मिली अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में जगह, श्रीलंका के खिलाफ करेंगी डेब्यू

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा, 20 जून से शुरू होगा विशेष अभियान







