रांची के पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल
पहाड़ी मंदिर में चल रहे बाउंड्री कार्य को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ranchi, Jharkhand: राजधानी रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में मंगलवार को हुए विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया. दो पक्षों में हुई मारपीट में एक राहुल तिवारी नाम का युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जानकारी के अनुसार घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल बताया जा रहा है कि युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, वहीं इलाज जारी है.
मारपीट का कारण दो पक्षों में बाउंड्री को लेकर शुरू हुई कहासुनी को बताया जा रहा है. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके प पहुंची. खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
(रांची से शाही अली की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

NH-75 के पास तड़प रही थी लड़की!, '3-4 लोग जबरन Car में बैठाकर ले गए...' जानिए पूरा मामला

संभल जाइए!, झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश का 'Yellow Alert', 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं







