रीवा में बुलडोजर कार्रवाई की डर से युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने जारी किया है नोटिस
रीवा में अतिक्रमण की कार्यवाही के डर से युवक ने केमिकल पीकर जान देने की कोशिश की. नगर निगम की मुनादी और घर गिरने के डर से उठाया आत्मघाती कदम, सड़क चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र में अतिक्रमण की कार्रवाई की जानी है.

MP (Reewa): मध्य प्रदेश के रीवा स्थित अमहिया में एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की. मामला अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई से जुड़ा हुआ है. प्रशासन की ओर से युवक को नोटिस जारी किया गया था. बताया जा रहा है कि युवक ने बुलडोजर कार्रवाई की डर से जहरीला केमिकल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की.
युवक को गंभीर हालत में संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार उक्त इलाके में सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है, जिसे लेकर अतिक्रमण हटाने को लेकर उक्त स्थल पर बने मकानों के मालिकों को प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया है. कार्रवाई की डर से युवक ने यह कदम उठाया है.
रीवा शहर के अमहिया क्षेत्र में प्रशासन ने रोड चौड़ीकरण के लिए सैकड़ों मकानों और दुकानों को चिह्नित किया है, और सभी को स्वतः अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है. प्रशासन की ओर से लगातार मुनादी की जा रही थी, कि समय सीमा खत्म होने पर बुलडोजर कार्यवाही की जाएगी. परिजनों का आरोप है कि नगर निगम की गाड़ी जब उनके घर के पास मुनादी कर रही थी, तभी युवक दुखी होकर मानसिक दबाव में आ गया और उसने खौफनाक कदम उठाते हुए, जहर पीकर जान देने की कोशिश की.
परिजनों का दावा है कि जिस जमीन पर उनका मकान बना है, वह पट्टे की जमीन है. उनका आरोप है कि नगर निगम बिना किसी मुआवजे के ही उनके आशियाने को गिराने की तैयारी में है. अमहिया क्षेत्र में होने वाली अतिक्रमण की कार्यवाही से स्थानीय लोगों में नाराजगी भी है. इस मार्ग को करीब 15 से 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा. इसके लिए पहले ही चिन्हांकन की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है. राजस्व और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से दो मर्तबा सीमांकन की कार्रवाई की, इसमें करीब 165 घर फंस रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मानवता फिर हुई शर्मसार: झाड़ियों में फेंका मिला 4 महीने का मासूम, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

MP की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेले पर बेच रहीं पोहा-जलेबी, क्या है इसके पीछे का कारण !






