झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव में 92 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, फाइनल लिस्ट जारी
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव 2026-28 की फाइनल लिस्ट जारी हो गई है। 92 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2889 मतदाता 21 अगस्त को मतदान करेंगे। 22 अगस्त को मतगणना होगी।

Jharkhand High Court Advocates Association: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 2889 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
चुनाव समिति की ओर से उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। इससे पहले कुल 93 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें Governing Council पद के लिए नामांकन करने वाली तनु कुमारी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद उम्मीदवारों की संख्या घटकर 92 रह गई।
अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए पांच अधिवक्ताओं का नामांकन वैध पाया गया है। इनमें अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार शामिल हैं।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर समेत सात उम्मीदवार मैदान में हैं।
महासचिव पद पर पांच प्रत्याशी
महासचिव पद के लिए पांच उम्मीदवारों के नामांकन वैध घोषित किए गए हैं। इनमें अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी शामिल हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या के बीच मुकाबला होगा।
सहायक कोषाध्यक्ष और सचिव पदों पर भी मुकाबला
सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, एम.डी. फैजाल आलम, नमिता सहाय, प्रेम मांडी, रमेश कुमार और वीर विजय प्रधान समेत आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।
सचिव प्रशासन पद के लिए अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालित्यार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश और विकास कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।
सचिव पुस्तकालय पद के लिए अशोक कुमार, भोलानाथ ओझा, संजीव कुमार शिवप्रसाद और शुभाशीष रसिक सोरेन के नाम फाइनल सूची में शामिल हैं।
Governing Council में सबसे ज्यादा उम्मीदवार
कार्यकारिणी समिति यानी Governing Council के पद पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। फाइनल सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
इनमें अभिषेक कुमार, अखौरी अविनाश कुमार, एलन एंटोन एंड्रयू, अलोक कुमार वर्मा, अमनदीप कुमार पांडेय, अमित कुमार ठाकुर, अंशुमान मिश्रा, अनुराग प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, अर्चना कुमारी सिंह, आशुतोष रंजन कुमार, औलिया बेगम, आयुष्री, अविनाश कुमार, बिमलेश कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद शर्मा, जगत कुमार सोनी, जगदीश, कविता कुमारी, काहकशान अफरीन, केहकशान अफशीन, कुमार पवन, कुणाल भारतेन्दु, कुणाल चंद्र सुमन, ममता कुमारी, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राम, आजम, मोहिनी गुप्ता, नितिन जोएल भेंगरा, पंकज कुमार रवि, पवन कुमार सिंह, प्राची प्रदीप्ति, प्रकाश कुमार अंबष्टा, प्रीतम मंडल, प्रेम कुमार उपाध्याय, पूजा कुमारी, रागिनी कुमारी, राकेश शर्मा, रेनू बाला, सचिन कुमार, सीमा कश्यप, शबाना परवीन, शैल लाकड़ा, शंभु नाथ तिवारी, शशि कांत मिश्रा, श्री प्रजाश झा, श्रेया सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा, सूरज किशोर प्रसाद और तृष्णा सागर शामिल हैं।
21 अगस्त को मतदान, 22 अगस्त को मतगणना
Jharkhand High Court Advocates Association का चुनाव 21 अगस्त 2026 को होगा। मतदान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद 22 अगस्त को मतगणना होगी।
नाम वापसी के बाद अब सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर सामने आ चुकी है। ऐसे में 2889 मतदाताओं के वोट से यह तय होगा कि वर्ष 2026-2028 के लिए Jharkhand High Court Advocates Association की नई टीम की कमान किसके हाथ में जाती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बूथ छोड़ गांव पहुंचे के. रवि कुमार, पाकुड़ में मतदाताओं के घर जाकर देखा SIR का काम ; BLO को दिए सख्त निर्देश

चतरा में बाल-बाल बची कई जिंदगियां!, सड़क किनारा धंसते ही खेत में पलटा ओवरलोड हाइवा







