बूथ छोड़ गांव पहुंचे के. रवि कुमार, पाकुड़ में मतदाताओं के घर जाकर देखा SIR का काम ; BLO को दिए सख्त निर्देश
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संथाल दौरे के दौरान पाकुड़ के हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यों की समीक्षा की।


Pakur: राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संथाल दौरे के दौरान पाकुड़ के हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रही प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बूथ पर नो-मैपिंग मतदाताओं की ली जानकारी
के. रवि कुमार ने कमलघाटी स्थित बूथ संख्या 75 का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने BLO से नो-मैपिंग मतदाताओं से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद वे खुद गांव पहुंचे और हैदर व मरियम बीबी के घर जाकर मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया देखी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज रहे।
दो अन्य बूथों का भी किया निरीक्षण
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने हाथकाठी मॉडल प्लस टू विद्यालय स्थित बूथ संख्या 127 और 128 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां SIR से जुड़े कार्यों की जानकारी ली और BLO को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
'नो-मैपिंग मामलों पर विशेष ध्यान'
के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में SIR का कार्य जारी है और नो-मैपिंग से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मैपिंग का कार्य समय पर पूरा किया जाए।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में मानसून अभी और बरसेगा, 23 अगस्त तक येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, RPF-GRP ने दबोचे 4 आरोपी







