चतरा में बाल-बाल बची कई जिंदगियां!, सड़क किनारा धंसते ही खेत में पलटा ओवरलोड हाइवा
चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित बाराबगी गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।


Chatra: चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित बाराबगी गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। क्षमता से अधिक छर्री (गिट्टी) लादकर जा रहा एक भारी हाइवा सड़क का किनारा धंसने के बाद अनियंत्रित होकर सीधे खेत में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाइवा के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक को हल्की चोटें आई हैं।
ओवरलोड गिट्टी लेकर जा रहा था हाइवा
जानकारी के अनुसार, हाइवा में क्षमता से अधिक गिट्टी लदी हुई थी। वाहन हंटरगंज से डुमरी स्थित एक स्कूल के लिए छर्री लेकर जा रहा था। इसी दौरान बाराबगी गांव के पास ग्रामीण सड़क की कमजोर पटरी भारी वाहन का वजन नहीं सह सकी और अचानक धंस गई।
पटरी धंसते ही हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया।
सड़क पर कोई और होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय सड़क पर कोई दूसरा व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था। यही वजह रही कि बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। अगर उस समय सड़क पर राहगीर या कोई दूसरा वाहन होता तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।
ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा पुलिस को मिली 19 नई 'DIAL 112' गाड़ियां, SP अविनाश नेधारी ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड में मानसून अभी और बरसेगा, 23 अगस्त तक येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं







