गोड्डा DC लोकेश मिश्रा के नाम से बनी फर्जी Facebook ID, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
अगर आपके पास गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आए... या फिर कोई मैसेज कर पैसे मांगे... तो सावधान हो जाइए। क्योंकि साइबर ठग अब आम लोगों के साथ-साथ बड़े अधिकारियों की पहचान का भी दुरुपयोग कर रहे हैं।


GODDA /JHARKHAND : झारखंड के गोड्डा जिले के उपायुक्त लोकेश मिश्रा के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस फर्जी अकाउंट से अलग-अलग तरह की पोस्ट की जा रही हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा हुआ है। यदि किसी फर्जी फेसबुक आईडी, अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या किसी अज्ञात फोन नंबर से पैसे मांगने, निजी जानकारी लेने या किसी तरह का प्रलोभन देने वाला संदेश या कॉल आए, तो उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी अकाउंट को तुरंत ब्लॉक करें और यदि किसी संदिग्ध लिंक या मैसेज की प्राप्ति होती है तो उसे खोलने से बचें। साथ ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ है या साइबर ठगी के कारण आर्थिक नुकसान हुआ है, तो इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या नजदीकी पुलिस थाने में तुरंत दर्ज कराएं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, DC के निर्देश पर विशेष जांच अभियान शुरू

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल; गांव में पसरा मातम







