भगवान भी नहीं बचे चोरों से! श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु मूर्तियां उठा ले गए चोर
मोतिहारी के राम-जानकी मंदिर में हुई चोरी ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और एसपी ने भी बड़ा फैसला लिया। आखिर क्या हुआ


चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब मंदिर के भगवान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पूर्वी चंपारण के लखौरा थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के समीप स्थित राम जानकी मंदिर से देर रात कुछ चोरों ने भगवान श्री राम लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियों को चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस महकमा भी हरकत में आ गई।
तत्काल एक्शन से 1 घंटे में मिल गई मूर्तियों
घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही करने वाले स्थानीय चौकीदार सहित पूरी रात्रि गश्ती टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। SP की सख्त कार्रवाई ने मामले को और तूल दे दिया है। कार्रवाई करते हुए लखौरा थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से काम करते हुए घटना के महत्व 1 घंटे के भीतर ही चोरी की गई अष्टधातु की मूर्तियां बरामद कर ली।
एक चोर अभी भी फरार!
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पर मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा। मंदिर जैसे आस्था के केंद्र को निशाना बनाए जाने की इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भरोसा अभी भी कायम है।
(मोतिहारी से प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में कानून-व्यवस्था पर सवाल!, चतरा में कथित अपहरण और दुष्कर्म के बाद मॉब लिंचिंग, पुलिस की मौजूदगी पर विवाद

'तेजस्वी के आसपास बैठे लोगों को गाड़ी से उतारिए'... RJD नेता के बयान से मचा सियासी भूचाल







