बिहारभर के EO उबाल पर! EO Vimal kumar murder केस में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
डेहरी के ईओ विमल कुमार की हत्या के बाद बिहारभर के कार्यपालक पदाधिकारी एकजुट हो गए हैं। दानापुर में हुई अहम बैठक में ऐसा फैसला लिया गया है, जिससे राज्य की नगर निकाय व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।


EO Vimal Kumar murder: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO Vimal Kumar murder) विमल कुमार की निर्मम हत्या के वजह से बिहार के प्रशासनिक महकमे में गहरा आक्रोश पैदा हो गया है। इस घटना से विरोध जताते हुए पहली बार राज्य भर के नगर परिषद और नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एक साथ आए हैं। दानापुर में आयोजित बैठक में लिया गया एक फैसला पूरे बिहार की नगर निकाय व्यवस्था पर भारी पड़ सकता है।
दानापुर की मीटिंग में क्या तय हुआ?
बैठक की शुरुआत में दिवंगत EO विमल कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दानापुर की EO डॉ अनुपमा कुमारी ने कहा की विमल कुमार की निर्मम हत्या ने सभी कार्यपालक पदाधिकारी को झकझोर कर रख दिया है| उन्होंने कहा की ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी और ठोस कदम उठाने होंगे।
बैठक में सभी की सहमति को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए यह तय किया गया कि राज्य भर के कार्यपालक पदाधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे| अपने-अपने कार्य स्थलों पर धरना देंगे और मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। इसके साथ ही अभी तय किया गया की प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करके अपनी मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपेगा।
करवाई और सुरक्षा की उठी मांग
EO एसोसिएशन ने दिवंगत विमल कुमार के परिवार के लिए सही मुआवजा, उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी, दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई, और कार्यपालक पदाधिकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। संगठन ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने वाले IG विकास वैभव का भी आभार व्यक्त किया। विमल कुमार की हत्या के बाद लिया गया या फैसला अब केवल एक अधिकारी के लिए न्याय की लड़ाई नहीं है बल्कि बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान का बड़ा सवाल बन चुका है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'तेजस्वी के आसपास बैठे लोगों को गाड़ी से उतारिए'... RJD नेता के बयान से मचा सियासी भूचाल

ट्रेन में लावारिस पड़ा था काला बैग, RPF ने खोला तो उड़ गए होश, अंदर निकला लाखों का 'माल'







