कहलगांव कॉलेज में नए प्रभारी प्राचार्य की एंट्री, शिक्षा और अनुशासन पर दिया जोर
पीवीएस कॉलेज, बांका के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सिंह ने कहलगांव स्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से नियमित कक्षा में उपस्थित रहने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।


भागलपुर: कहलगांव में स्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय में प्रशासनिक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। पीवीएस कॉलेज, बांका के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सिंह ने महाविद्यालय के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। उन्होंने यह जिम्मेदारी निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्र से औपचारिक रूप से ग्रहण की। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।
छात्रों से की नियमित उपस्थिति और अनुशासन बनाए रखने की अपील
पदभार ग्रहण करने के बाद, प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें और अनुशासन का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए छात्रों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।
महाविद्यालय को नई दिशा मिलने की उम्मीद
कार्यक्रम में हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार सिंह, राजनीति विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.पी. यादव, और वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार सिन्हा समेत कई अन्य शिक्षकों ने नए प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय नई ऊंचाइयों को छूएगा।
इस कार्यक्रम में डॉ. निकेश कुमार, डॉ. सुरेश बिंद, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शत्रुघ्न कुमार, डॉ. नमन कुमार, डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. प्रभात वत्स, डॉ. बी. अमीरुनिशा, डॉ. मोहम्मद सरफराज सिद्दीकी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सितारे हिंद, डॉ. असीम कुमार सिंह, डॉ. रामजी पासवान, डॉ. रूपा कुमारी, प्रधान सहायक रमेश कुमार ठाकुर और जयप्रकाश सिंह सहित कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. आनंद सौमित्र ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तस्लीम आरिफ ने प्रस्तुत किया।
(भागलपुर से अतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिजली बनी काल! करंट की चपेट में बिहार पुलिस जवान, रेलकर्मी और किसान की मौत

अब पंचायतों में मिलेगा 'मिनी सचिवालय' का लाभ! एक ही छत के नीचे आधार, RTPS समेत कई सरकारी सेवाएं







