मतदाताओं को रोकने वाले बयान पर नोटिस के बाद चुनाव आयोग ने ललन सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के मतदाताओं को रोकने वाले बयान ने पूरे बिहार में विवाद खड़ा कर दिया है. मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था अब आयोग ने जांच के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने JDU के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, आयोग ने उनके एक बयान को लेकर नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा था वहीं अब उनके बयान की जांच के बाद आयोग ने FIR दर्ज कराई है.
बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर वे वोटरों पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, ललन सिंह 3 नवंबर 2025 (सोमवार) को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे.
चुनाव आयोग ने कहा है कि "वीडियो सर्विलांस टीम की फुटेज की जांच पटना जिला प्रशासन द्वारा की गई. जिसके बाद मामले में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है." बता दें, मामले में तूल पकड़ने के बाद आयोग ने नोटिस जारी कर ललन सिंह से 24 घंटे में जवाब मांगा था और कहा था कि आयोग, ललन सिंह के बयान वाले इस वीडियो की सत्यता और प्रकृति पर पक्ष जानना चाहता है.
RJD ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर साझा किया पोस्ट
यह वीडियो RJD के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर साझा किया गया है जिसमें RJD ने लिखा है 'केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है ! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है. कहां है मरा हुआ आयोग?'
RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती ने आयोग से की थी कार्रवाई की मांग
वहीं, RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह ललन सिंह द्वारा दिया गया बयान चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला है और आयोग को इसकी जांच करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए. आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को टैग करते हुए उन्होंने पूछा कि 'क्या आप नींद से जाग कर इस महोदय के बाहुबली बोल वाली वीडियो की सत्यता चेक करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे?'
मामले में JDU ने दी सफाई, वीडियो को बताया एडिटेड
हालांकि मामले में अपनी सफाी देते हुए JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि यह वायरल वीडियो एडिट किया हुआ है और इसे गलत संदर्भ में लोगों के बीच फैलाने का काम किया जा रहा है. नीरज कुमार ने कहा कि किसी वर्ग या व्यक्ति को लेकर ललन सिंह ने ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची अंचल कार्यालय में पार्षदों और आंगनबाड़ी सेविकाओं में हुई भिड़ंत, मेयर ने किया हस्तक्षेप

"हिमंता.. हाथ लगाया तो खून की नदियां बहेंगी", पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की असम सीएम को खुली चुनौती







