पूर्वी चंपारण को मिला 'Best Election District' सम्मान, 2025 के विस चुनाव में था शानदार प्रबंधन
पूर्वी चंपारण को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतरीन चुनाव प्रबंधन के कारण जिले को इस सम्मान से नवाजा जा रहा है. लोकसभा चुनाव के बाद यह लगातार दूसरा मौका है जब जिले को बेहतरीन प्रबंधन के लिए सम्मानित किया जा रहा है.

Bihar (East Champaran): पूर्वी चंपारण के लिए गौरव का विषय है कि पूर्वी चंपारण जिले को लगातार दूसरी बार चुनाव प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद, अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए पूर्वी चंपारण का चयन किया गया है.

सुरक्षा प्रबंधन में भी रहा अव्वल
यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को प्रदान किया जाएगा. यह सम्मान चुनावों के संचालन में बेहतर प्रबंधन, आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन और चुनाव प्रबंधन में नवाचारों के लिए दिया जा रहा है.
लोकसभा चुनाव में उत्कृष्टता
पूर्वी चंपारण का यह लगातार दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार बिहार के लिए विशेष रूप से गौरव का विषय है. पिछले वर्ष 2025 में लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए देश के सभी जिलों में से पूर्वी चंपारण को चुना गया था. इस वर्ष भी बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए पुनः यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मिलेगा सम्मान
भारतीय चुनावों की भव्यता, चुनाव सुधार, तकनीकी प्रगति और चुनाव प्रबंधन में नवीन प्रयोगों को प्रदर्शित करने वाला यह पुरस्कार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदान किया जाता है. राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रीय, राज्य, जिला, निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केन्द्र स्तर पर मनाया जाता है, जो इसे देश के सबसे बड़े समारोहों में से एक बनाता है.
रिपोर्ट: प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा में झारखंड से आई बारात का स्वागत मिठाइयों से नहीं, लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से

कटिहार में बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा, 75 वर्षीय पति ही निकला पत्नी का हत्यारा






