छठ पर्व पर गिरिडीह में टला पेयजल संकट, सकारात्मक वार्ता का रहा असर
छठ पर्व से पहले गिरिडीह में पेयजल संकट टल गया, जब खंडोली जलापूर्ति कर्मियों ने बकाया भुगतान के आश्वासन पर हड़ताल वापस ली. वार्ता सकारात्मक रही.

गिरिडीह : महापर्व छठ के दौरान गिरिडीह में पेयजल संकट की आशंका टल गई है. खंडोली जलापूर्ति योजना से जुड़े कर्मियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल को अंतिम क्षणों में टाल दिया गया. बुधवार को नगर निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम और कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कर्मियों से सकारात्मक वार्ता हुई. इसके बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया.
कर्मियों का आरोप था कि उन्हें कार्यरत एजेंसी समय पर वेतन नहीं दे रही और पीएफ की राशि भी लटकाई जा रही है. इस संबंध में कई बार नगर निगम और संबंधित एजेंसी से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इससे नाराज कर्मियों ने 23 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया था.
हालांकि, बुधवार को हुई वार्ता में निगम प्रतिनिधियों ने भरोसा दिया कि जल्द ही बकाया वेतन और अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा. आश्वासन के बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली. इस निर्णय से छठ पूजा के दौरान गिरिडीह में पेयजल आपूर्ति बनी रहेगी, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है.
(रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, गिरिडीह)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का 'बादल' फिर मुस्कुराने लगा, इंसान और वन्यजीव के बीच भरोसे की मिसाल

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार






