उन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई डबल डेकर बस, 6 लोगों की मौत, 19 लोग घायल
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस अचानक रेलिंग से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 19 लोग घायल हो गए. जिनमें कई की हालत गंभीर हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि 19 लोगों के घायल होने की खबर है. जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बता दें, यह हादसा मंगलवार यानी आज सुबह जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ है. जहां डबल डेकर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और लोगों की चीख-पुकार मच गई है.

टक्कर इतनी तेज थी की कई यात्री बस से बाहर जा गिरे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी इस दौरान उन्नाव जिले के औरास थाना इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही बस चालक को अचानक झपकी आ गई. जिससे बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और इसके बाद पलट गई. यह हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के शीशे टूट गए और बस में बैठे कई यात्री बाहर जा गिरे. इस दौरान बाहर गिरने वाले कई यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए.
इधर, इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंच गया है जो घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य में जुट गया है. बस में फंसे कई यात्रियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला. सभी घायलों को इलाजे के लिए एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हादसे में गंभीर रुप से घायल कई यात्रियों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया.

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कुल 6 यात्रियों की मौत हुई है जबकि 19 लोग घायल हुए हैं सभी मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. सभी मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस भीषण सड़क हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ वक्त के लिए यातायात बाधित हुआ. जिसे बाद में सामान्य कराया गया. वहीं इस हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी. इस दौरान अचानक एक पल के लिए डगमगाई और सीधे रेलिंग से जा टकराई. यह हादसा इतना भयानाक था कि कई लोग बस से बाहर फेंका गए. घटना के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. कई लोग सीटों के नीचे दब गए थे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गंगा में समाई मुलायम के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां, गमगीन माहौल में भाई आदित्य ने पूरी की अंतिम रस्म

NEET पेपर लीक के बाद गंभीर तनाव में छात्र, लखीमपुर में एक अभ्यर्थी ने लगाई फांसी







