गंगा नदी के तट पर मृत पाया गया डॉल्फिन, जांच में जुटी पुलिस
साहिबगंज के मोकिमपुर पंचायत के शोभापुर गांव स्थित गंगा नदी तट मृत डॉल्फ़िन पाया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी. जिसके बाद वन रक्षी पप्पू यादव ने मृत डॉल्फ़िन को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेजा

Naxatra News
Ranchi Desk : साहिबगंज के मोकिमपुर पंचायत के शोभापुर गांव स्थित गंगा नदी तट मृत डॉल्फ़िन पाया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी. जिसके बाद वन रक्षी पप्पू यादव ने मृत डॉल्फ़िन को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेजा.
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद ही डॉल्फ़िन की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा. बता दें कि गंगा नदी की डॉल्फ़िन भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव है और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में शामिल है. इस प्रजाति से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि अथवा शिकार करने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.
वन विभाग ने अपील किया कि डॉल्फ़िन का शिकार एक दण्डनीय अपराध है और पकड़े जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान हैं. फिलहाल पुलिस डॉलफिन की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






