झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: "डॉक्टर शैलेन्द्र ही हैं गिरिडीह से भाजपा के मेयर उम्मीदवार, और कोई नहीं": ऋतुराज सिन्हा
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की तैयारी जोरों पर है. इसी दौरान बाजपा के केंद्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने गिरिडीह में एक बैठक में शिरकत की. उन्होंने अपने समर्थित उम्मीदवार को लेकर पूर्ण समर्थन जाहिर किया.

Jharkhand (Giridih): निकाय चुनाव में गिरिडीह मेयर पद में उमीदवार और भाजपा नेता के समर्थन में अब पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को कूदना पड़ा. बुधवार की शाम अचानक भाजपा के केंद्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने मेयर उम्मीदवार डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी समेत दल के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की.

इस दौरान बैठक में पूर्व सांसद रविंद्र राय, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, रंजीत बरनवाल, शालिनी, विनीता कुमारी, संजू देवी और दिनेश यादव भी शामिल हुए. हालांकि भाजपा के कोर कमेटी की बैठक से मीडिया को दूर ही रखा गया था.

वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय मंत्री ऋतूराज ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता के साथ लड़ती है. निकाय हो या पंचायत चुनाव, क्योंकि भाजपा के लिए चुनाव सत्ता हासिल करने की बजाय वैचारिक लड़ाई होती है. लिहाजा, भाजपा हर चुनाव को उसी अंदाज में लड़ती भी है. कहा कि राज्य में निकाय चुनाव के बाद जो परिणाम दिखेंगे, वो हेमंत सरकार की सत्ता को हिलाने का सिर्फ संकेत होगा. जनता हेमंत सरकार के कार्यकाल को देख रही है किस तरह से एक परिवारवाद दल के सरकार ने झारखंड का बेड़ागर्क कर रखा है.

राष्ट्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद के लगाए आरोप पर हेमंत सरकार पर कड़े हमले किए, और कहा कि अभी तो सिर्फ अंबा प्रसाद ने राज्य के पदाधिकारियों पर आपराधिक छवि का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनो में जेएमएम और कांग्रेस के कई विधायक सामने आने वाले है. जो हेमंत सरकार की सच्चाई बयां करेंगे. एक अन्य सवाल के जवाब में राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि गिरिडीह से भाजपा नेता डॉक्टर शैलेन्द्र को ही भाजपा का समर्थन है, और किसी को नहीं.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा







