ग्वालियर में घिनौनी वारदात: पहले रेप किया.. फिर बेच डाला, बॉयफ्रेंड ने अपनी ही प्रेमिका का ढाई लाख में कर दिया सौदा
29 मई को राजगढ़ जिले से 17 वर्ष 8 महीने की एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी को उसका कथित बॉयफ्रेंड बंटी कंजर अपने साथ ग्वालियर लेकर आया है.

Gwalior, MP: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी ही नाबालिग प्रेमिका को कथित तौर पर ढाई लाख रुपए में बेच दिया. राजगढ़ से लापता हुई किशोरी को ग्वालियर के बदनापुरा इलाके में एक मकान से बरामद किया गया है. राजगढ़ और ग्वालियर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे बेच दिया.
29 मई को राजगढ़ जिले से 17 वर्ष 8 महीने की एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी को उसका कथित बॉयफ्रेंड बंटी कंजर अपने साथ ग्वालियर लेकर आया है.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को ग्वालियर के बदनापुरा इलाके में ले गया था जहां उसे कथित तौर पर ढाई लाख रुपए में बेच दिया गया.
सूचना मिलते ही राजगढ़ और ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने बदनापुरा क्षेत्र में दबिश दी. पुलिस को एक मकान में किशोरी बंद अवस्था में मिली जबकि मकान में ताला लगाकर आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित मुक्त कराकर अपने संरक्षण में लिया.
पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी बंटी कंजर ने किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया था और बाद में उसे बेच दिया. मामले में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है जिसकी तलाश की जा रही है.
(ग्वालियर से अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

25 साल से पदस्थ शिक्षक को नहीं मालूम "प्रसाधन" का अर्थ, कह दिया- "आप ही बता दो.."

उज्जैन जमीन विवाद: मोहन यादव के परिवार की जमीन खरीद पर उठा सवाल, सरकार ने आरोपों को किया खारिज







