Digital Film निर्माण कार्यशाला का आगाज़, छात्रों को मिल रही नई तकनीकों की समझ
Central University of Jharkhand के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा (Digital Film) “डिजिटल फिल्म निर्माण: ड्रोन एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

Central University of Jharkhand के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा (Digital Film) “डिजिटल फिल्म निर्माण: ड्रोन एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से फिल्म निर्माण की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम में Apeejay Institute of Mass Communication के निदेशक प्रो. सजल मुखर्जी , फैकल्टी डॉ. नवीन गौतम, डॉ. मुदिता राज और प्रो. अंकित कुमार मल्यान ने अपने विचार साझा करते हुए डिजिटल फिल्म निर्माण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का समन्वयन डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा किया गया।
पहले दिन प्रतिभागियों को कैमरा एंगल, स्टोरी राइटिंग और एआई आधारित वीडियो एडिटिंग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। डॉ. रश्मि वर्मा ने इसे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अमृत कुमार, आजेंगा पमाई और रामनिवास सुथार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमेधा कुमारी द्वारा किया गया। उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यशाला के दूसरे दिन ड्रोन फिल्मांकन, फिल्म निर्माण और स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






