धनबाद : बंद दुकान में अचानक भड़की आग, देखते ही देखते दो दुकानें हुईं खाक
धनबाद के वासेपुर आरा मोड़ पर बंद दुकान में देर रात आग लगने से दो दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग में पांच लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है।

Dhanbad: वासेपुर के आरा मोड़ के पास शनिवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फल और ड्राईफ्रूट की एक दुकान में लगी आग देखते ही देखते बगल की दूसरी दुकान तक पहुंच गई। कुछ ही देर में दोनों दुकानों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
अगलगी में दोनों दुकानों में रखा फल, ड्राईफ्रूट और दूसरे सामान पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गए। दुकानदार ने नुकसान का आंकड़ा पांच लाख रुपये से अधिक बताया है।
बंद दुकान से अचानक उठने लगीं आग की लपटें
जानकारी के मुताबिक, आरा मोड़ स्थित वसीम फल वाला की दुकान शनिवार रात बंद थी। इसी दौरान आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। लोगों ने तुरंत दुकानदार और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी कोशिश के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आग ने दूसरी दुकान को भी लिया चपेट में
जब तक आग बुझाई जाती, तब तक लपटें पास की एक अन्य दुकान तक पहुंच चुकी थीं। दोनों दुकानों में रखा काफी सामान आग की चपेट में आ गया। फल और ड्राईफ्रूट के अलावा दूसरे सामान भी जलकर राख हो गए।
दुकानदार के अनुसार, इस घटना में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग कैसे लगी, इसका सही पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंदूकें खामोश हुईं पर स्कूलों की छतें जर्जर, नक्सलमुक्त होकर भी विकास को तरस रहा पश्चिमी सिंहभूम का बोयपाईसन गांव!

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर







