Dewas: जन्मदिन के दिन बुझ गया घर का चिराग, कुएं से गेंद निकालने गए थे बच्चे, डूबकर हो गई मौत
बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, गेंद पास एक कुएं में जा गिरी. एक बच्चा गेंद निकाल ही रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा. बिना देरी के दूसरा बच्चा भी उसे बचाने कुएं में कूद गया. लेकिन दोनों मौत की आगोश में समा गए.

Dewas/MP (Report By - Ashok Soni): मध्यप्रदेश के देवास जिले के ग्राम नेवरी में रविवार शाम क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ एक दुखद हादसा हो गया. खेल के दौरान गेंद पास के एक कुएं में जा गिरी. गेंद निकालने के प्रयास में एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा. उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा भी कुएं में उतरा, लेकिन वह भी संतुलन खोकर कुएं में जा गिरा.
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 15 वर्षीय देवेंद्र (पिता- मुकेश गोस्वामी) व 16 वर्षीय राजवीर (पिता-विनोद नायक) के रूप में हुई. दोनों नेवरी के बरोठा फाटा के रहने वाले थे.
प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि कुआं बिना मुंडेर का है और कुएं के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. इससे बच्चे आसानी से वहां तक पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खुले कुओं पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.
हादसे ने मृतक देवेंद्र के परिजनों का दर्द और बढ़ा दिया, क्योंकि देवेंद्र का रविवार को जन्मदिन था. वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था और उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है. स्थानीय लोगों ने बताया कि राजवीर की मां बदहवास हालत में उसको लेकर कुलदेवी के मंदिर जीवित करने की आस में पहुंची. यहां काफी देर तक पुलिस व अन्य ने समझाया. लेकिन मां का दिल बच्चे की मौत को स्वीकार नहीं पा रहा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्यप्रदेश में पोस्टर वॉर से चढ़ा सियासी पारा, BJP सांसद के 'Missing' पोस्टर वायरल

MP: भाई की बरसी के दिन दो बहनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़







