"पूरी तरह ठीक हैं देवेंद्रनाथ, फिर भी क्यों अस्पताल में रखा?" छात्र न्याय मंच ने प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्र नेताओं ने साफ दावा किया कि देवेंद्रनाथ अब पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें केवल हल्की कमजोरी है। वे अस्पताल में रहकर भी लगातार आंदोलनरत छात्रों का हौसला बढ़ा रहे हैं। छात्र न्याय मंच का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें सिर्फ ग्लूकोज और पानी चढ़ाया जा रहा

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब और गर्माता दिख रहा है। राजधानी रांची में छात्र न्याय मंच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्रनाथ को अस्पताल में भर्ती रखे जाने पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के बाद देवेंद्रनाथ को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां फिलहाल उनका औपचारिक इलाज चल रहा है।
"पूरी तरह स्वस्थ हैं देवेंद्रनाथ, जबरन रखा गया है भर्ती"
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्र नेताओं ने साफ दावा किया कि देवेंद्रनाथ अब पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें केवल हल्की कमजोरी है। वे अस्पताल में रहकर भी लगातार आंदोलनरत छात्रों का हौसला बढ़ा रहे हैं। छात्र न्याय मंच का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें सिर्फ ग्लूकोज और पानी चढ़ाया जा रहा है। प्रशासन जानबूझकर उन्हें अस्पताल में रोके हुए है ताकि वे वापस धरना स्थल पर न पहुंच सकें।
"महत्वपूर्ण कैदी" बनाकर रखने का आरोप
छात्र न्याय मंच ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन अगर उन्हें किसी "महत्वपूर्ण कैदी" की तरह अस्पताल में रखकर धरना स्थल से दूर करने की कोशिश कर रहा है, तो यह बिल्कुल गलत है। मंच ने पुरजोर मांग की है कि देवेंद्रनाथ को तुरंत अस्पताल से छुट्टी देकर वापस धरना स्थल पर लाया जाए, ताकि प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों का मनोबल बना रहे।
छात्रों का मनोबल तोड़ने की साजिश
मंच के प्रतिनिधियों ने बताया कि जो छात्र और अभ्यर्थी देवेंद्रनाथ का हाल जानने अस्पताल पहुंचते हैं, जब उन्हें देवेंद्रनाथ वहां नहीं मिलते, तो वे निराश होकर लौट जाते हैं। छात्र न्याय मंच ने इसे आंदोलन को कमजोर करने और छात्रों का मनोबल तोड़ने का प्रशासनिक प्रयास बताया है। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। दूसरी तरफ, रांची में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है और छात्र आने वाले दिनों में अपनी रणनीति को और उग्र करने के मूड में दिख रहे हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में Gen Alpha का भौकाल!, टीचर के ट्रांसफर पर भड़के बच्चे, थाने पर बरसाए पत्थर, बाल-बाल बचे...

"मेरे कहने पर निकली है यात्रा...", इसी बात पर भिड़े BJP के दो नेता, धनबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथापाई







