विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, कैंप मोड में लक्ष्यवार कार्य करने के निर्देश
-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान की समीक्षा की।

मेदिनीनगर (पलामू): जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, प्राप्त प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कई बीएलओ से सीधे संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपने समक्ष गणना प्रपत्र भरवाकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान डालटनगंज विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि सभी बीएलओ प्रशिक्षण के अनुरूप पूरी सावधानी, शुद्धता और पारदर्शिता के साथ गणना प्रपत्र भरने एवं डिजिटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था की शुचिता और मतदाता सूची की विश्वसनीयता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को लक्ष्यवार (Target-wise) और कैंप मोड में कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने बीएलओ सुपरवाइजरों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का सफल, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मलय डैम के चैनल संख्या-18 की स्थायी मरम्मत की मांग को लेकर किसानों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पलामू में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप की शुरुआत, उपायुक्त ने किया उद्घाटन







