बरांव मध्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बरांव का औचक निरीक्षण किया।

Palamu के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बरांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने पाया कि कुछ कक्षाओं में अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था की आवश्यकता है तथा कई बेंचों की मरम्मत या प्रतिस्थापन की जरूरत है। विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल (चहारदीवारी) निर्माण की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया।
उपायुक्त ने मौके से ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को फोन कर विद्यालय की सभी आवश्यकताओं का विस्तृत आकलन कर उसी दिन शाम तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि जरूरत के अनुसार समयबद्ध तरीके से सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश







