Motihari में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व PACS अध्यक्ष, वीडियो वायरल
मोतिहारी में पूर्व पैक्स (Primary Agricultural Credit Society) अध्यक्ष का वीडियो वायरल है. इसमें वह शराब की बोतल लिए झूमते नजर आ रहे हैं. यह वाकिया बिहार सरकार की शराबबंदी कानून को ध्वस्त करता नजर आता है.

Bihar (Motihari): बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच मोतिहारी से एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह अपने साथियों के साथ शराब की बोतल हाथ में लेकर हिंदी गानों पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि वायरल वीडियो का पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना है और होली के मौके का है. होली की पार्टी के दौरान जब शराब से जुड़ा गाना बजा तो चन्नू साह बोतल हाथ में लेकर झूमने लगे. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में कुल सात लोग नजर आ रहे हैं. तीन युवक एक-दूसरे को पकड़कर डांस कर रहे हैं, वहीं दो लोग जमीन पर बैठकर झूमते दिख रहे हैं. इसके अलावा एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर मस्ती करता दिखाई दे रहा है. कई लोगों के हाथ में शराब की बोतलें भी साफ दिखाई दे रही हैं.
बिहार में सख्त शराबबंदी कानून के बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम लोगों पर शराब के मामलों में सख्त कार्रवाई होती है, तो सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के मामले में भी समान रूप से जांच और कार्रवाई होनी चाहिए.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






