चतरा में कॉलेज के गेट पर मिली महिला की लाश, भूख से मौत की आशंका
चतरा जिले के हंटरगंज से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है।


Chatra: चतरा जिले के हंटरगंज से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। डुमरी इलाके में मंगलवार सुबह कॉलेज और स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है और स्थानीय लोगों के मुताबिक वह पिछले कई दिनों से सड़कों पर भटकती नजर आ रही थी।
महिला का शव राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सामने शालिग्राम रामनारायणपुर स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर मिला। सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कई दिनों से सड़कों पर भटक रही थी महिला
स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से इधर-उधर घूम रही थी और खाने की तलाश करती नजर आती थी। इसी वजह से कुछ लोगों ने आशंका जताई कि लगातार खाना नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हुई होगी।
हालांकि, भूख से ही महिला की मौत हुई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
पुलिस ने मजदूरों के जरिए खाने का कराया था इंतजाम
इस मामले में हंटरगंज थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि महिला के बारे में जानकारी मिलने के बाद वहां काम करने वाले मजदूरों के जरिए उसे खाना खिलाने की व्यवस्था कराई गई थी। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसके घर या परिवार के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लगातार हो रही बारिश के बीच गेतलसूद डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

क्लीन चिट मिलने के बाद भी छिन गई कुर्सी!, चतरा के हेडमास्टर पर लगा चावल चोरी का झूठा आरोप, गांव की गुटबाजी का शिकार बने गुरुजी







