हजारीबाग की जर्जर सड़कों पर फूटा गुस्सा, सड़क पर थाली बजाकर अनोखा विरोध!
हजारीबाग शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है।


Hazaribagh: हजारीबाग शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है। बड़ी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली और आए दिन हो रहे हादसों के विरोध में युवा नेता और स्वतंत्रता सेनानी के वंशज सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर खड़े होकर थाली बजाई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आए दिन हो रहे हादसे, लोग परेशान
सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि पूरे शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। स्थानीय लोग और राहगीर इन गड्ढों और उड़ती धूल से बेहद परेशान हैं। आए दिन सड़कों पर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।
सांसद, विधायक और निगम पर अनदेखी का आरोप
प्रदर्शन के दौरान स्थानीय सांसद, विधायक और नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला गया। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अफसरों को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। इस दौरान लोगों ने "जनता त्रस्त, जनप्रतिनिधि मस्त" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया और शहरवासियों से अपने बुनियादी हकों के लिए आगे आने की अपील की। इस प्रदर्शन में किशुन पांडेय, शशि सिंह, परवेज आलम, नवीन प्रकाश, पप्पू खान, रामकुमार राम और दिलीप यादव समेत कई स्थानीय लोग शामिल रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'राशन बांटें हम और 14 माह से पैसा दबाए बैठी है सरकार', दुमका में राशन डीलरों का फूटा गुस्सा, समाहरणालय में प्रदर्शन

गिरिडीह में 8 साल पुराने अफीम तस्करी केस में बड़ा फैसला, 7 दोषियों को जेल







