डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की।

Palamu पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व संग्रह, ई-रेवेन्यू कोर्ट, परिसोधन पोर्टल, भूमि सीमांकन और आपदा राहत भुगतान सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। ई-रेवेन्यू कोर्ट के 7,311 मामलों में से 6,696 का निष्पादन हो चुका है, जबकि 615 मामले लंबित हैं। डीसी ने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर सभी आदेश समय पर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त 8,942 शिकायतों में से 3,286 का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं भूमि सीमांकन के 16,653 आवेदनों में केवल 4,916 मामलों का निष्पादन हुआ है। उपायुक्त ने लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने देने के निर्देश दिए। बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता राशि के लंबित भुगतान की भी समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर पात्र लाभुकों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्यारे लाल, विभिन्न एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे, जबकि सभी अंचलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अंधविश्वास बना मौत की वजह! चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार

मेदिनीनगर में डॉग बाइट की घटना से दहशत, ABC एवं ARV कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की उठी मांग







