डीसी ने नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को जिले के विभिन्न नगर पंचायतों, नगर परिषदों एवं मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की।

Medininagar Palamu पायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को जिले के विभिन्न नगर पंचायतों, नगर परिषदों एवं मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए उन्होंने जुडको द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान वाटर सप्लाई एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति पर चर्चा हुई। वहीं अघोर आश्रम में बन रहे शहरी आवास योजना के फ्लैटों के सभी तकनीकी मुद्दों का समाधान कर 15 दिनों के भीतर गृह प्रवेश कराने का निर्देश दिया गया।
डीसी ने वार्ड-23 में निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही छतरपुर, हुसैनाबाद और हरिहरगंज नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में शहरी जलापूर्ति, बस एवं ऑटो स्टैंड निर्माण, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, होल्डिंग व प्रॉपर्टी टैक्स वसूली, सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट तथा पार्क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
उपायुक्त ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को स्थानीय लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के अनूप ने राष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

पलामू वॉरियर्स की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।







