गिरिडीह के छठ घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़, संध्या अर्घ्य संपन्न, लोकगीतों से पटे रहे घाट
घाटों में चैती छठ पर व्रतियों की खूब भीड़ देखने को मिली. अर्घ्य दान करने आए लोगों में उत्साह तो था ही, साथ ही घाटों पर बज रहे छठ गीतों से माहौल और भी भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया.

Jharkhand (Giridih): निर्जला उपवास, सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार शाम को लाखों व्रतियों की भीड़ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी. गिरिडीह के अलग-अलग नदियों और तालाबों में इस दौरान अटूट आस्था के इस पावन पर्व को लेकर व्रतियों की भीड़ जुटी.

शाम होते ही भक्तों की भीड़ जहां सिर पर फल और पूजन समानों से भरे डाला लिए निकली. वहीं उनके पीछे व्रती भी लोकआस्था के इस पावन पर्व की मान्यताओं के अनुसार दंड देते हुए जाते दिखे. इस दौरान चौक चौराहों पर बज रहे आस्था के लोकगीत भी भक्तों के कानों में मिश्री घोलने का काम कर रहे थे.

युवक, युवतियां सहित सभी वर्गों के लोग शामिल हुए. सूर्य को अर्घ्य के बाद विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई. भक्तों की भीड़ ने दूध और जल से अर्घ्य देकर छठ मईया और भगवान सूर्य से सुख समृद्धि और निरोगीकाया का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान शहर के प्रमुख छठ घाट अरघाघाट के साथ शास्त्री नगर घाट समेत पचम्बा के बुढ़वा आहार तालाब समेत अन्य छठ घाटों में भीड़ उमड़ी थी.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन

गिरिडीह में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौत







