झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के वोटों की गितनी आज से शुरू, रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगी मतगणना
झारखंड स्टेट बार काउंसिल पंचवर्षीय चुनाव के वोटों की गितनी आज से रांची के डोरंडा स्थित स्टेट बार काउंसिल कार्यलय में शुरू होगी. इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रत्येक दिन मतों की गितनी होगी.

Ranchi News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल पंचवर्षीय चुनाव के वोटों की गिनती आज शुक्रवार यानी 20 मार्च 2026 से शुरू होगी. इसे लेकर राजधानी रांची के डोरंडा स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में पूरी व्यवस्था कर ली गई है. मतगणना के लिए झारखंड विधानसभा के 13 कर्मियों की टीम को तैनात किया गया है. रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मतगणना होगी.
बता दें, झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में वर्ष 2026-31 के कार्यकाल के लिए 12 मार्च 2026 (गुरुवार) को मतदान हुआ है. चुनाव में कुल 23 पदों के लिए वोट डाले गए थे चुनाव के लिए राज्यभर के 37 बार एसोसिएशन में कुल 75 पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिसमें करीब 70 से 75 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है.
7 सीटें पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनावी मैदान में इस बार 100 उम्मीदवार उतरे थे जिसमें 75 पुरुष और 25 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों में से 23 पदों के लिए चुनाव हुआ है. जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्यों का चुनाव मतदान के जरिए कराया गया.
इस चुनाव में करीब 25001 अधिवक्ताओं ने (मतदाता) मतदान में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बता दें, महिला सदस्य का दो पद मनोनयन के आधार पर चयन किया जाएगा. चुनाव में स्टेट बार काउंसिल की 7 सीटें पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित की गई थी.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







