गिरिडीह पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव प्रभारी, मेयर प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में भरपूर जोश है. वहीं पार्टी द्वारा भी समर्थन जोर-शोर से जाहिर किया जा रहा है. गिरिडीह कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा भी बैठक कर अपने समर्थित कैंडिडेट को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया गया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक जिलाध्यक्ष सतीश केडिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस पार्टी के नगर निकाय चुनाव के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राजेश ठाकुर शामिल हुए.
बैठक में गिरिडीह नगर निगम से चुनाव लड़ रहे पार्टी समर्थित समीर राज चौधरी के चुनाव संचालन और चुनाव जीतने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए गए. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पिछले बार भी नगर निगम चुनाव में समीर राज चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया था. उन्होंने कहा कि इस बार थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है. उन्होंने जनता का समर्थन साथ होने का विश्वास जाहिर किया.
वहीं नगर निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गिरिडीह की प्रबुद्ध जनता समीर राज चौधरी को अच्छी तरह से जान रही है और जितने भी प्रत्याशी हैं निश्चित तौर पर सहज और सुलभ रूप से उपलब्ध व्यक्ति है. समीर राज चौधरी और जनता के बीच इनकी स्वीकार्यता है. इसी वजह से इन्होंने पिछले चुनाव में काफी मत प्राप्त किया था.
इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया की पार्टी के सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. बैठक में मेयर प्रत्याशी समीर राज चौधरी, नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, ऋषिकेश मिश्रा, सरफराज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद सोहेल, विनीत भास्कर, वाहिद अंसारी, सीताराम पासवान, संतोष दास, आयुष सिन्हा, निजामुद्दीन अंसारी, शाहनवाज आलम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार की राजनीति में नया उदय, CM की गद्दी की रेस, अभय गिरी पर चर्चा तेज

सरायकेला में BJP नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त







