कांग्रेस नेता राज किशोर सिंह को इंटक में बड़ी जिम्मेदारी!, बने फेडरेशन के वाइस चेयरमैन और बिहार-झारखंड के प्रभारी
कांग्रेस नेता राज किशोर सिंह को इंटक फेडरेशन का राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन और बिहार-झारखंड प्रभारी नियुक्त किया गया। रांची में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर बधाई दी।

Raj Kishore Singh : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि राज किशोर सिंह का संगठन में कद और बढ़ गया है। उन्हें इंडियन नेशनल ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस (इंटक) फेडरेशन में दो बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राज किशोर सिंह को इंटक फेडरेशन का राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें बिहार और झारखंड राज्य का प्रभारी भी बनाया गया है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने 22 अगस्त को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। राज किशोर सिंह की श्रमिकों के हितों के प्रति लगातार सक्रियता और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह बड़ी कमान सौंपी गई है। उनकी मुख्य जिम्मेदारी बिहार और झारखंड में फेडरेशन के आधार को मजबूत करना और मजदूर यूनियनों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना होगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, दिग्गजों ने दी बधाई
नई जिम्मेदारी मिलने की खबर के बाद बुधवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज किशोर सिंह का जोरदार स्वागत किया और उन्हें गर्मजोशी से माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान राकेश सिन्हा, जगदीश साहू, सुरेन राम, टिंकू वर्मा, आशुतोष नाथ पाठक, नेली नाथन और रामानंद केशरी समेत कई प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज किशोर सिंह अपनी नई भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और बिहार-झारखंड के मजदूर वर्ग से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का काम करेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 121 किलो गांजा बरामद ; दो गिरफ्तार

रक्षाबंधन से पहले झारखंड की बहनों को बड़ा तोहफा!, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2,500







