संगठन सृजन अभियान का शंखनाद: शहर से गांव तक कांग्रेस ढांचे को किया जाएगा सक्रिय
संगठन को मजबूत करने के प्रयास में पूर्वी चंपारण जिले में कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है.

Jharkhand (Motihari): पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल में संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ गुजरात कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हिम्मत सिंह पटेल ने जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में किया.
यह अभियान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अभियान का प्रमुख उद्देश्य जिला समितियों को सशक्त बनाना है, जिसके तहत डीसीसी अध्यक्षों के चयन, नियुक्ति, सशक्तीकरण और जवाबदेही प्रणाली को नया स्वरूप दिया जाएगा. पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह बदलाव प्रतीकात्मक नेतृत्व से आगे बढ़कर सक्रिय, प्रतिबद्ध और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले नेतृत्व को स्थापित करेगा.
पर्यवेक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों और सिविल सोसाइटी के साथ व्यापक परामर्श कर सबसे उपयुक्त नेतृत्व का चयन सुनिश्चित करें. इसे महज प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक और वैचारिक अभियान बताया गया है, जो भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भावना को संगठनात्मक रूप देने का प्रयास है. इन अभियानों ने न्याय, समावेशन और धर्मनिरपेक्षता के संदेश को नई धार दी है.
कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मिथिलेश निषाद, ममता निषाद और अनुराग सिंह भी उपस्थित रहे. पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र के समर्थकों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और ऐसे नेतृत्व को आगे लाने में सहयोग करें जो कांग्रेस के मूल्यों को आत्मसात करता हो.
अभियान के तहत ब्लॉक, मंडल और ग्राम स्तर की कांग्रेस समितियों को सक्रिय करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि संगठन की मजबूती जमीनी स्तर तक सुनिश्चित हो सके. पर्यवेक्षक निर्धारित समय सीमा में अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया का सुनियोजित और त्वरित क्रियान्वयन संभव हो सके.
Report: Pratik Singh
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत






