'पुलिस को पहले ही दी थी शिकायत'... फिर भी चली गई जान, हत्या के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दूध व्यवसायी बिनोद यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पहले से धमकी मिलने और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का हौसला एक बार फिर से देखने को मिला। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भर्रा रोड पर शनिवार शाम, बेखौफ बदमाशों ने एक दूध व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, और सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान बड़ी सांख गांव के निवासी बिनोद यादव (पिता- सत्यनारायण यादव) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह दूध पहुंचाने के लिए बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में छिपे हुए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल बिनोद यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पहले से मिल रही थी धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
परिजनों का कहना है कि गांव के मुकेश यादव को शक था कि बिनोद यादव ने उसके घर से शराब मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। इसी वजह से वह लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिवार का कहना है कि इस मामले में उन्होंने पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते आज बिनोद यादव की हत्या हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी शराब के अवैध कारोबार में शामिल है।
दो गोलियां मारने की बात, जांच में जुटी पुलिस
परिजनों का कहना है कि गांव के मुकेश यादव को शक था कि बिनोद यादव ने उसके घर से शराब मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। इसी वजह से वह लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिवार का कहना है कि इस मामले में उन्होंने पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते आज बिनोद यादव की हत्या हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी शराब के अवैध कारोबार में शामिल है।
(बेगूसराय से बबलू की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिजली बनी काल! करंट की चपेट में बिहार पुलिस जवान, रेलकर्मी और किसान की मौत

अब पंचायतों में मिलेगा 'मिनी सचिवालय' का लाभ! एक ही छत के नीचे आधार, RTPS समेत कई सरकारी सेवाएं