बिहार में सुरक्षित नहीं है आम आदमी ! बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोलियों से किया छलनी
बिहार में अपराधी बेखौफ फायरिंग कर किसी भी व्यक्ति को जान से मारने का साहस रखते हैं. इसका उदाहरण भोजपुर जिले की इस भयानक घटना से लगाया जा सकता है. एक व्यक्ति जो अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था, उसे गोलियों से भूनकर मार डाला गया.

Bihar (Bhojpur): भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बनकट गांव के समीप नहर लाइन के पास की है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर हमला युवक पर हमला कर दिया.
![]()
मृतक की पहचान 45 वर्षीय रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह के रूप में हुई है, जो लहरपा गांव के निवासी थे. बताया जा रहा है कि वे दिव्यांग थे और उनकी पत्नी स्वेता सिंह बनकट स्थित उत्क्रमित विद्यालय में शिक्षिका हैं.
परिजनों के अनुसार, रितेश सिंह रोज की तरह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर थ्री-व्हीलर स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे करीब 9 अपराधियों ने तीन मोटरसाइकिल से करीब पहुंचकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
हमलावरों ने करीब 9 से 10 गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक के बड़े भाई बबलू सिंह ने बताया कि यह हत्या पूर्व के विवाद को लेकर की गई है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए.
गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और इलाके में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल शव को आरा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर राजकुमार शाह ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
रिपोर्ट: आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Motihari में जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक सात लोगों की जा चुकी है जान

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का खुलासा : 700 लीटर जहरीली स्प्रिट बरामद, 5 की मौत






