बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दबोचे गए आफताब खान के कातिल
वारदात के बाद बर्मामाइंस थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के SSP के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था, सिटी SP और DSP के नेतृत्व में बनी इस टीम ने तुरंत मामले की तफ्तीश शुरू की गई

JAMSHEDPUR/JHARKHAND: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में हुए चर्चित मोहम्मद आफताब खान हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, आरोपियों की निशानदेही पर हत्या से पहले इलाके की रेकी करने के लिए इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। इस कार्रवाई के बाद से फरार चल रहे अन्य बदमाशों में हड़कंप मच गया है।
2 अगस्त की रात कंटेनर यार्ड के पास मारी थी गोली
यह पूरा मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का है, जहां 2 अगस्त की रात रेलवे कंटेनर यार्ड के पास मोहम्मद आफताब खान पर जानलेवा हमला हुआ था। बेखौफ अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद बर्मामाइंस थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के SSP के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। सिटी SP और DSP के नेतृत्व में बनी इस टीम ने तुरंत मामले की तफ्तीश शुरू की।
कैरेज कॉलोनी की मुस्लिम बस्ती से दबोचे गए आरोपी
जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर SIT की टीम ने कैरेज कॉलोनी स्थित मुस्लिम बस्ती में अचानक छापेमारी कर दी। इस दौरान पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद समद और कुलसुम बीबी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर वारदात से ठीक पहले रेकी में इस्तेमाल की गई नीले और काले रंग की स्कूटी बरामद हुई, जिस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज नहीं था।
पकड़े गए आरोपी समद का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस तफ्तीश में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद समद का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर पहले से ही हत्या के प्रयास, NDPS एक्ट और डकैती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस हत्या की इस साजिश में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे मामले का पूर्ण खुलासा करते हुए बाकी बचे सभी आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







