CM योगी कल करेंगे रामायण वैक्स म्यूजियम का लोकार्पण, भगवान राम समेत 25 से अधिक पात्रों की दिखेंगी प्रतिमाएं
म्यूजियम का उद्देश्य रामायण की कहानियों को आधुनिक तरीके से लोगों तक पहुंचाना और अयोध्या आने वाले पर्यटकों को एक अलग अनुभव देना है।

अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही एक नया आकर्षण देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को रामायण वैक्स म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह म्यूजियम रामायण के पात्रों को मोम की प्रतिमाओं के जरिए जीवंत रूप में दिखाएगा।
इस म्यूजियम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी, ऋषि वशिष्ठ, रावण, मेघनाथ और जटायु समेत 25 से अधिक प्रमुख पात्रों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। म्यूजियम का उद्देश्य रामायण की कहानियों को आधुनिक तरीके से लोगों तक पहुंचाना और अयोध्या आने वाले पर्यटकों को एक अलग अनुभव देना है। उद्घाटन के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। टिकट और समय की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान मोहबरा बाजार क्षेत्र में बने नए जोनल कार्यालय का भी लोकार्पण करेंगे। लगभग 10.19 करोड़ रुपये की लागत से बने इस कार्यालय के शुरू होने पर लोगों को नगर निगम की कई सेवाएं एक ही जगह पर मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने हेलीपैड, प्रमुख मंदिरों और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सफाई, पेयजल, फॉगिंग और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरे में अयोध्या की कुछ अन्य विकास परियोजनाओं की भी सौगात दे सकते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अयोध्या में कल CM योगी का दौरा, राम मंदिर कार्यक्रम में चंपत राय की जगह प्रतिनिधि की होगी मौजूदगी

योगी सरकार का बड़ा फैसला: UP DIET के 3,346 अस्थायी पद हुए स्थायी, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ







