जनता दर्शन में CM योगी का भरोसा: हर जरूरतमंद को मिलेगा इलाज, शिकायतों पर होगा समय पर समाधान
इलाज से लेकर राजस्व विवाद तक हर शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश, पीड़ितों को दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए तय समय के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मामले में कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता से भी बात की जाए, ताकि यह पता चल सके कि उसे राहत मिली या नहीं।
जनता दर्शन के दौरान बरेली से आई एक महिला ने कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी। इस पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल का इलाज का अनुमान (एस्टिमेट) मंगवाने को कहा। साथ ही अधिकारियों को मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने और इलाज की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला को भरोसा दिलाया कि इलाज की चिंता सरकार करेगी और उन्हें केवल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में राजस्व से जुड़े कई मामले भी सामने आए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से राजस्व मामलों का समय पर निपटारा करने को कहा, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राजस्व अधिकारी नियमित रूप से न्यायालय में बैठें और मामलों पर जल्द फैसला दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर जरूरतमंद को समय पर न्याय और जरूरी सहायता मिले।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

यूपी में भाजपा का मिशन 2027 शुरू, हारी सीटों पर रहेगा संगठन का खास फोकस

UP News: अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी पर CM योगी सख्त, समय से पहले नोटिस के निर्देश







