Defence Expo में CM हेमंत सोरेन ने हाथों में उठाए हथियार, देखिए कई खास तस्वीरें
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान CM ने अपने हाथों में हथियार उठाए, साथ ही उन्होंने सेना के शौर्य की प्रदर्शनी ''ईस्ट टेक रक्षा प्रदर्शनी'' में सेनाओं के अलग-अलग हथियारों के विषय में सेनाओं से जानकारी भी ली.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: रांची के खेलगांव आयोजित "East Tech Symposium-2025" (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हाथों में हथियार उठाएं हुए दिखें.
दरअसल, आपको बता दें, राजधानी के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम परिसर में 19 से 21 अगस्त तक डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका आज सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान CM ने सेना के शौर्य की प्रदर्शनी ''ईस्ट टेक रक्षा प्रदर्शनी'' में सेनाओं के अलग-अलग हथियारों के विषय में सेनाओं से जानकारी ली. इस दौरान सीएम ने अपने हाथों में हथियार भी लिए. इसकी कई तस्वीरें सामने आई है जिसे हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं.
बता दें, डिफेंस एक्सपो का यह कार्यक्रम खेलगांव के टाना भगत इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित किया गया है. जिसमें देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधिगण शामिल हुए. इसके अलावे इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान, मुख्य सचिव, झारखंड अलका तिवारी,पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी,पूर्वी कमान एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सूरत सिंह, रक्षा मंत्रालय के अन्य वरीय अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






