झारखंड में यहां आधी रात घने जंगलों में CISF की सर्जिकल स्ट्राइक!, 256 टन अवैध कोयला जब्त, माफियाओं में हड़कंप ; 100 से अधिक...
हजारीबाग के बड़कागांव में CISF ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर 256.71 टन कोयला जब्त किया। ड्रोन से निगरानी और 100 से अधिक जवान अभियान में शामिल रहे।

Hazaribagh: भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा CISF को मिले विशेष वैधानिक अधिकारों के तहत हजारीबाग क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सुरक्षा बल का कड़ा असर दिखने लगा है। इसी क्रम में हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में तैनात CISF NTयूPC निट ने अवैध कोयला कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। गुप्त सूचना और पुख्ता इनपुट के आधार पर CISF के वरिष्ठ कमांडेंट विवेक शर्मा के निर्देशन, उप कमांडेंट सुरेश जी के नेतृत्व और सहायक कमांडेंट संजीव कुमार मीणा की मौजूदगी में कोयला माफियाओं के खिलाफ यह व्यापक अभियान चलाया गया। यह पूरी कार्रवाई संशोधित खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत मिली शक्तियों के अनुसार की गई।
घने जंगलों में ड्रोन से की गई हवाई रेकी, 100 से ज्यादा जवानों ने घेरा इलाका
अवैध खनन के खिलाफ यह बड़ा अभियान जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बेहद दुर्गम और घने जंगलों में स्थित ग्राम जोराकाट, चपरी और सेहंदा में चलाया गया। दिनांक 26 अगस्त की दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 27 अगस्त की अलसुबह 3 बजे तक करीब 13 घंटे तक चले इस सघन अभियान में सीआईएसएफ के 100 से अधिक जवानों की अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। बीहड़ों और जंगलों में छिपे अवैध ठिकानों का सटीक पता लगाने के लिए CISF ने आधुनिक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया। ड्रोन के जरिए आसमान से संदिग्ध गतिविधियों और गुप्त भंडारण स्थलों की पहचान की गई, जिसके बाद जमीनी टीमों ने बिना कोई मौका दिए मौके पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
10 हाइवा से ढोया गया जब्त कोयला, कांटे पर 256.71 टन निकली मात्रा
छापेमारी के दौरान जोराकाट, चपरी और सेहंदा के जंगलों से अवैध रूप से डंप किया गया भारी मात्रा में कोयला बरामद हुआ। जब्त किए गए पूरे कोयले को 10 बड़े हाइवा वाहनों में लोड करवाकर NTPC के कांटा घर लाया गया। कांटे पर विधिवत तौल कराने के बाद जब्त कोयले की कुल मात्रा 256.71 टन दर्ज की गई। जब्त किए गए इस भारी स्टॉक को सुरक्षित भंडारण क्षेत्र में रखवा दिया गया है ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। अभियान के देर रात तक चलने के कारण जब्त कोयले का बाजार मूल्य निर्धारण फिलहाल प्रक्रियाधीन है।
कोयला माफिया के नेटवर्क को कर देंगे ध्वस्त
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, घने जंगलों और रात के अंधेरे जैसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बावजूद सीआईएसएफ के जवानों ने पूरे तालमेल और अनुशासन के साथ इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। CISF अधिकारियों ने दो टूक स्पष्ट किया है कि हजारीबाग और बड़कागांव क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। सुरक्षा बलों ने चेतावनी दी है कि खनन माफियाओं और उनके सिंडिकेट को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और संदिग्ध इलाकों में निगरानी और तेज की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्राओं ने रांची DC को बांधी राखी, मिला पढ़ाई का तोहफा ; स्टेशनरी किट देकर बोले- खूब पढ़ो, आगे बढ़ो

फर्जी एग्रीमेंट से ठगी का आरोप!, केस डायरी देखने के बाद कोर्ट ने खारिज की जमानत







