आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गामी पर्व ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान राज्य में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई.

Ranchi News: रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी पर्व ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान राज्य में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. इस दौरान बैठक में DGP तदाशा मिश्रा, झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. 
यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों के उपायुक्त (DC), वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक (SSP, SP) भी वर्चुअली शामिल हुए. मौके पर सीएम ने उन्हें पर्व के दौरान विधि और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया

पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश







