कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रिलीज किए दो चीते
आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए 2 चीतों को खुले जंगल में छोड़ा. मौके पर उन्होंने कहा कि भारत में चीता पुनःस्थापना की यह परियोजना सफलता के साथ आगे बढ़ रही हैं.

Sheopur / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कुनो नेशनल पार्क में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोत्सवाना से लाए दो चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया. इस दौरान मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश की धरती ने चीतों को अंगीकृत कर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है.
सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व कूनो में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी. भारत में चीता पुनःस्थापना की यह परियोजना सफलता के साथ आगे बढ़ रही हैं. चीता पुनर्विस्थापन के इस महत्वपूर्ण कार्य में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान रच रहा है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कूनो नदी के किनारे स्थित चीता रिलीज साइट पर सीसीवी -2, सीसीवी -3 चीतों को खुले जंगल में छोड़ा. मौके पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश धर्म, निवेश एवं जैनेटिक जैव विविधता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है. नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बोत्सवाना से लाए गए चीतों के पुनर्स्थापन को निरंतर सफलता मिल रही हैं वर्तमान समय में प्रदेश ने देश भर में चीता स्टेट के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है. वर्तमान में चीतों की संख्या 57 है, जिनमें से 54 कूनो नेशनल पार्क में और 03 गांधी सागर अभ्यारण्य में है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP के राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे; 12 बाइक और टैंकर जलकर खाक

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन







