छतरपुर के युवक ने कुल्हाड़ी से काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट, चौंका देने वाली है इसके पीछे की वजह
मध्यप्रदेश के छतरपुर का रहने वाले एक युवक ने खुद से ही अपना गुप्तांग काट डाला. आनन-फानन में उसके चचेरे भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस सवाल के जवाब में उसका कहना है कि अब वह सभी को समभाव से देखना चाहता है.

Chhatarpur, MP: मध्यप्रदेश के छतरपुर के महराजपुर थाना क्षेत्र के भटीपुरा में एक सनसनीखेज और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 42 वर्षीय राममिलन यादव ने कुल्हाड़ी से अपना ही गुप्तांग काट डाला. शनिवार सुबह खेत पर इस खौफनाक कदम को अंजाम देने के बाद, उसने खुद फोन कर अपने चचेरे भाई को इसकी सूचना दी.
परिजन उसे लहूलुहान हालत में तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही है.
इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह ने सबको चौंका दिया है. राममिलन का कहना है कि उसने गृहस्थ जीवन के बंधनों से मुक्त होने और भविष्य में कोई पाप न हो, इस डर से ऐसा किया.
बताया जा रहा युवक लम्बे समय से बाबा बनने की चाह कर रहा है, चचेरे भाई का कहना है कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ है. उन्होंने बताया कि इस हरकत के पास जब वह रोता हुआ उसके पास आया तो पूछे जाने पर कहने लगा कि सभी को समभाव से देखना चाहता हूं, इसलिए शरीर के प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला.
(छतरपुर से अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

World Sickle Cell Day पर राष्ट्रपति मुर्मू का आज ओंकारेश्वर दौरा, अभियान की देखेंगी प्रगति

NEET Re-Exam 2026: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन







