पथरगामा में वर्षों से खाली पड़े सीडीपीओ और सीओ के पद, एक ही अफसर के भरोसे चल रहा सिस्टम
महिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और अंचलाधिकारी (सीओ) जैसे बेहद अहम पद कई वर्षों से खाली पड़े हैं.

Godda, Jharkhand: जिले के पथरगामा प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चलती नजर आ रही है. हैरानी की बात यह है कि महिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और अंचलाधिकारी (सीओ) जैसे बेहद अहम पद कई वर्षों से खाली पड़े हैं.
प्रशासनिक लापरवाही का आलम यह है कि दोनों जिम्मेदारियों का अतिरिक्त प्रभार लंबे समय से प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार संभाल रहे हैं. एक ही अधिकारी पर तीन-तीन विभागों संभाल रहे हैं आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कभी जमीन संबंधित मामलों में लोग चक्कर काट रहे हैं तो कभी किसी और मामले में. लेकिन कार्यालयों में समय पर अधिकारी नहीं मिलने से जरूरी काम महीनों तक लटके रहते हैं.
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने वर्षों से दोनों महत्वपूर्ण पद खाली क्यों हैं? क्या सरकार और जिला प्रशासन को पथरगामा की जनता की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं? या फिर व्यवस्था को जानबूझकर अस्थायी प्रभार के सहारे चलाया जा रहा है? अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन और सरकार इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं और पथरगामा को स्थायी अधिकारी मिल पाते हैं या नहीं.
(गोड्डा से प्रिंस यादव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह नगर निगम विकास में स्टील उद्योग की होगी भागीदारी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बनी सहमति

RTO का फर्जी चालान भेज उड़ा डाले लाखों रुपए, गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी संदीप मंडल







