‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ पर राज्यपाल से सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर और अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात
लोक भवन में आज सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि.) एवं अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाका की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज लगाया.

Ranchi: राजधानी रांची स्थित लोक भवन में आज शुक्रवार (8 दिसंबर 2025) को सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि.), अपर निदेशक, सैनिक कल्याण निदेशालय कर्नल एसपी गुप्ता, राज्य प्रबंधक, सैनिक बाजार ले. कर्नल पीके झा और अन्य ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की.
मौके पर मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस' का बैज लगाया. वहीं राज्यपाल ने देश के सभी वीर जवानों के शौर्य और बलिदान के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए'सशस्त्र झंडा दिवस कोष' में अपना योगदान दिया.
राज्यपाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर दी शुभकामनाएं
इसे लेकर राज्यपाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स में एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है ''सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि.) एवं अन्य अधिकारियों ने आज लोक भवन में ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज लगाया, मैं देश के सभी वीर जवानों एवं पूर्व सैनिकों को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं.''
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित






