BREAKING: मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का खुलासा, 10 मौतों का सौदागर निकला लवकुश यादव
बीते कई दिनों से चल रहे जहरीली शराब कांड के कारण अब तक दस लोगों की जान जा चुकी है. पुलिस की लगातार तफ्तीश में जहरीली शराब के तस्करों और इसकी जड़ का पता लगा लिया गया है.

Bihar (Motihari): पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से हुई 10 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस सनसनीखेज कांड का मुख्य आरोपी लवकुश यादव को तुरकौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि जहरीली स्पिरिट की सप्लाई का पूरा नेटवर्क उसी के इर्द-गिर्द संचालित हो रहा था.
जहरीली शराब कांड का गाजियाबाद कनेक्शन
पुलिस के अनुसार, लवकुश यादव ने गाजियाबाद स्थित एक कंपनी से जहरीली स्पिरिट मंगाई थी, जिसे गोरखपुर के रास्ते मोतिहारी लाया गया. इसके बाद इस खतरनाक स्पिरिट को कांड के मास्टरमाइंड कन्हैया यादव को बेचा गया, जिसके जरिए अवैध शराब तैयार कर बाजार में खपाने की योजना थी.
पूरे जिले में थी सप्लाई की साजिश
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने जहरीली स्पिरिट से बड़े पैमाने पर शराब बनाकर जिले में सप्लाई करने की साजिश रची थी, जिससे भारी तबाही हो सकती थी. हालांकि, इस अवैध खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए.
कंपनी मालिक की तलाश में पुलिस
लवकुश यादव की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस गाजियाबाद की उस कंपनी के मालिक की तलाश में जुट गई है, जहां से स्पिरिट मंगाई गई थी. आरोपी की निशानदेही पर SIT की टीम उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लगातार छापेमारी कर रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह घटना एक बार फिर अवैध शराब के कारोबार और उसकी भयावह सच्चाई को उजागर करती है, जिसने कई परिवारों को उजाड़ दिया है.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार की राजनीति में नया उदय, CM की गद्दी की रेस, अभय गिरी पर चर्चा तेज

बक्सर में शादी का झांसा देकर जेवर-नकदी ठगने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार







