BREAKING: कटिहार के कोढ़ा में भीषण सड़क हादसा, दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर
बिहार के कटिहार में एक पिकअप वैन और बस में जोरदार भिड़ंत हुई. जिसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं. वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.

Bihar (Katihar): बिहार के कटिहार के कोढ़ा फुलवरिया से एक भीषण सड़क हादसे की खबर मिली है. जिसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि बस और पिकअप वैन की आमने-सामने हुई भिड़ंत के कारण यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई.
खबर लिखे जाने तक मृतकों का आंकड़ा स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं राहत बचाव कार्य तीव्र गति से चलाया जा रहा है. कई एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा रहा है. घटनास्थल पर ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन सदर 2 डीएसपी रंजन सिंह के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद हैं. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे क्षेत्र में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है.
झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार
बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में सवार करीब 22 महिला-पुरुष झारखंड से कठिया मेला धाम से लौट रहे थे. इनमें रानीपतरा के सूहवा और हसनगंज प्रखंड के सपनी गांव के लोग शामिल थे. हादसा शाम लगभग साढ़े 6 बजे हुआ.
रिपोर्ट: सुनिल कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर के अजगैविनाथ धाम में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की होगी शुरुआत, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया हवाई सर्वेक्षण

कटिहार में परीक्षा स्थगित होने से फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़कों पर उतरे.. टायर जलाकर किया विरोध







