झारखंड के हर घर तक नल का पानी पहुंचाने पर दिल्ली में मंथन, मंत्री ने रखीं राज्य की जरूरतें
झारखंड के ग्रामीण इलाकों में हर घर नल से जल पहुंचाने पर दिल्ली में विभागीय शिखर सम्मेलन 2026 में चर्चा हुई। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य की जरूरतें रखकर केंद्र से सहयोग मांगा।

Ranchi: झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद मंगलवार को नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘विभागीय शिखर सम्मेलन 2026’ में शामिल हुए। दो दिवसीय इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी जल से जुड़े मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं।
सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के उद्घाटन भाषण से हुई। इसमें देश में जल क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर चर्चा की जा रही है।
जल योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर
शिखर सम्मेलन में जल से जुड़ी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने, जल संरक्षण में लोगों की भागीदारी बढ़ाने, ‘Catch the Rain’, पेयजल स्रोतों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन व रखरखाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
झारखंड के ग्रामीण इलाकों की जरूरतें रखीं
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सम्मेलन में झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने राज्य की पेयजल व्यवस्था की जरूरतों को सामने रखते हुए केंद्र से जरूरी सहयोग और बेहतर समन्वय की बात कही।
मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल, स्पष्ट फैसले और समय पर तैयार की गई कार्ययोजना से ही जल योजनाओं को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मिले सुझावों के आधार पर आगे ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे देश में लंबे समय तक जल सुरक्षा और लोगों को भरोसेमंद पेयजल सुविधा मिल सके।
जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा पर सरकार का जोर
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार जल स्रोतों के संरक्षण और हर परिवार तक साफ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के साथ ग्रामीण इलाकों में जरूरी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







